
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।
इस मामले में पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी रह चुके धीरज बिष्ट सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात मुखानी थाना क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल में यह घटना हुई। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपितों को हिरासत में लिया है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पीड़िता से संबंधित आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सकीय कार्रवाई की जा रही है।



