ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके में एक नाबालिग से अश्लील छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर जब हिंदू रक्षा दल ने हंगामा काटा तो पुलिस ने जांच शुरू कर मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी शुरू कर दी और आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके की रहने वाली 11 साल की नाबालिग शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां कपड़े सिलने का कार्य करने वाले टेलर ने नाबालिग को कपड़े की नाप लेने के बहाने बुलाया और अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। शनिवार को नाबालिग ने छेड़छाड़ की बात अपनी चाची को बताई तो मामले ने तूल पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

भनक लगने पर हिंदू रक्षा दल राजा भारद्वाज टीम के साथ दुकान पर गए तो आरोपी टेलर दुकान बंद करके फरार हो चुकी थी। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को कोतवाली में हंगामा काटा और प्रकरण की तहरीर पुलिस को सौंप दी। उधर, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर विकास सागर, मनमोहन यादव, मनोज मदान, अनूप दत्ता, धीरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad