ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बांदा में दबंग ने मामूली विवाद में दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. पहले जातिसूचक गलियां दीं फिर तमंचे से फायरिंग कर दी. परिवार के दो लोगों के पैरों में गोली लग गई. आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज की है.

बांदा में दबंग ने एक दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. मामूली विवाद में उसने पहले जातिसूचक गलियां दीं. इसके बाद तमंचे से फायरिंग की. परिवार के दो लोगों के पैरों में गोली लग गई. परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

मामला अतर्रा थाना के भुजवन पुरवा का है. यहां के रहने वाले पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया, 16 दिसंबर की शाम अतर्रा का एक दबंग खेत के बगल में बनी सरकारी नाली को बराबर कर रहा था. मेरे भाई और चाचा ने नाली बराबर करने का विरोध किया. इस पर दबंग भड़क गया और जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देनी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

आरोपी दबंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग

उसने आगे बताया, ‘तुम बहुत गुंडे बन रहे हो’ कहते हुए दबंग ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया. इससे निकली गोली मेरे भाई और चाचा के पैर में लग गई. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़ित परिवार ने आरोपी दबंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

मामले में ASP ने कही ये बात

ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि अतर्रा के भुजवन पुरवा में एक व्यक्ति सरकारी नाली को ट्रैक्टर से बराबर कर रहा था. मौके पर मौजूद दो लोगों ने विरोध किया, तो उसने फायरिंग कर दी. गोली जाकर दोनों के पैर में लग गए. तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी पर एसपी ने 20 हजार का इनाम घोषित किया है. पुलिस की 5 टीमें उसको पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad