खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई. घटना के वक्त वाहन में दर्जनों बच्चे स्कूल जाने के लिए बैठे थे.चालक परिचालक और लोगों की मदद से बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया.

बरेली हाईवे पर मोटाहल्दू के पास एक स्कूल बस में आग लग गई. स्कूल बस में आग लगते से मौके पर हड़कंप मच गया.जिस वक्त बस में आग लगी उस समय दर्जनों बच्चे उसमें मौजूद थे. आग लगते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई. चालक परिचालक ने आनन-फानन में बस रोक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के काबू पाया. वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​गौला नदी के भू-कटाव पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने सरकार से मांगा 9 वर्षों का हिसाब; वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सरकार को घेरा, कहा– "जनता के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं"

स्कूल बस में लगी भीषण आग: 

उधर आग और धुआं देख कर आसपास मौजूद लोग बस की ओर दौड़ पड़े और आनन-फानन में बच्चों को बस में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. स्कूल बस एक निजी स्कूल की बताई जा रही है. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी. बच्चों को बाद में दूसरी बस से स्कूल भेजा गया.बस में संभवतः शार्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है

यह भी पढ़ें -  🚨 Haldwani Crime Breaking: बरेली का युवक बना ‘शिकारी’! महिला से छेड़छाड़ करने वाला मनचला दबोचा, SSP सख्त

घटना पर क्या बोल रहे जिम्मेदार: 

अग्निशमन अधिकारी गोपाल अगरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है. प्रथम दृष्टया में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा कि बस लालकुआं से बच्चों को मोटाहल्दू स्थित स्कूल को ला रही थी. तभी हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बस में अचानक भीषण आग लग गई.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं - हल्द्वानी: फ्लाईओवर पर काल बनी स्कॉर्पियो; चार दोस्तों की मौत,
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad