ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

जिला पंचायत चुनाव की वोट गिनती शुक्रवार तड़के कड़ी सुरक्षा और पूर्ण वीडियोग्राफिंग के बीच पूरी कर ली गई। गिनती के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी।

डीएम श्रीमती वंदना ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 22 जिला पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती की गई। चुनाव नियमावली के अनुसार, री-पोलिंग सिर्फ उन्हीं परिस्थितियों में होती है जब बूथ कैप्चरिंग, तकनीकी खामी या बैलेट बॉक्स को नुकसान की स्थिति सामने आए। चूंकि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, इसलिए सीधे गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

गिनती पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम को सीलबंद लिफाफे में रखा गया है, जिसे 18 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेशों के बाद ही नतीजों की आधिकारिक घोषणा संभव होगी।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

गिनती स्थल पर सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad