ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

घटना सोमवार देर रात की है। महिला के पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से होना मानकर चल रही है।

8-9 अप्रैल को होगी स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस, 150 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

देहरादून के सहसपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला अपने दो बेटों समेत घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। तीनों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया जहर खाने से तीनों की मौत होना मान रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के अनुसार, घटना जस्सोवाला गांव में देर रात की है। इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है। वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आई, तो उसने आनन-फानन दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

कारपेंटर की गाला घोटकर चाकू से की गयी हत्या, कई दिनों से था लापता, खेत में मिला नग्न शव 

कमरे के अंदर बेसुध पड़े थे तीनों
अंदर का दृश्य देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी सरोजा (32) बेटा अंश पाल (12) और शिवापाल (8) एक कमरे में बेसुध स्थिति में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर इंद्रपाल से पूछताछ की जा रही है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad