खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। अगर आपके नाम पर मोबाइल SIM कार्ड जारी है और आप उसे किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए देते हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल यूजर्स को SIM कार्ड और अन्य टेलीकॉम आइडेंटिफायर के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है।

DoT के अनुसार, अपने नाम पर जारी SIM कार्ड को किसी दूसरे व्यक्ति को देना, बेचना या ट्रांसफर करना कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर यदि उस नंबर का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी गतिविधि में किया जाता है। ऐसे मामलों में Telecommunications Act, 2023 के तहत कार्रवाई हो सकती है। कुछ उल्लंघनों के लिए 3 साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें -  ओखलखांडा में नव निर्वाचित सहकारी प्रतिनिधियों का भव्य सम्मान, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ के नारों से गूंजा समारोह

फर्जी दस्तावेज से SIM लेने से बचें

विभाग ने फर्जी दस्तावेजों, धोखाधड़ी या किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके SIM लेने से भी बचने की सलाह दी है। साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले ऐसे SIM, जिन्हें अक्सर ‘म्यूल SIM’ कहा जाता है, भी चिंता का विषय हैं।

अगर किसी व्यक्ति के नाम पर जारी SIM का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड या अन्य गैरकानूनी गतिविधि में होता है, तो संबंधित कनेक्शन की जांच की जा सकती है और परिस्थितियों के अनुसार कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

IMEI से छेड़छाड़ पर भी कार्रवाई

DoT ने मोबाइल फोन के IMEI नंबर और अन्य टेलीकॉम आइडेंटिफायर से छेड़छाड़ को लेकर भी चेतावनी दी है। IMEI मोबाइल हैंडसेट की पहचान से जुड़ा एक यूनिक नंबर होता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून कैंट में कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

विभाग के अनुसार, IMEI में बदलाव या उसके साथ छेड़छाड़ करना Telecommunications Act की धारा 42 के तहत अपराध हो सकता है। इसी तरह Calling Line Identification (CLI) में बदलाव करने वाले टूल या तरीकों के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई का प्रावधान है।

ऐसे मामलों में भी 3 साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान बताया गया है।

अपने नाम पर कितने SIM हैं, ऐसे करें चेक

मोबाइल यूजर्स Sanchar Saathi पोर्टल या ऐप के जरिए यह पता कर सकते हैं कि उनके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन जारी हैं। इसके लिए ‘Know Mobile Connections in Your Name’ सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव में ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कहा- मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं, मैं वॉलीबाल का नेशनल खिलाड़ी हूं

अगर सूची में ऐसा कोई मोबाइल नंबर दिखाई देता है जिसे आपने जारी नहीं कराया है या जिसका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं, तो उसे रिपोर्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

मोबाइल का IMEI भी कर सकते हैं चेक

Sanchar Saathi पर ‘Know Mobile Handset Genuineness’ सुविधा के जरिए मोबाइल हैंडसेट की जानकारी भी जांची जा सकती है। इसके माध्यम से फोन के ब्रांड, मॉडल और निर्माता जैसी जानकारी देखी जा सकती है।

ऐसे में अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की समय-समय पर जांच करना जरूरी है। यदि कोई अनजान SIM आपके नाम पर चल रहा है, तो उसे रिपोर्ट करें और अपने मोबाइल फोन के IMEI में किसी भी तरह की छेड़छाड़ से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad