ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड मोड के लगाए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को पहले की तरह बिजली के बिल मिलेंगे।

नैनीताल जिले में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड मोड के लगाए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को पहले की तरह बिजली के बिल मिलेंगे। यूपीसीएल ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। इससे लंबे समय से धीमी चल रही मीटर लगाने की प्रक्रिया में भी तेज आ सकेगी।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

उपभोक्ताओं में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए अब यूपीसीएल ने मीटर प्रणाली में बदलाव करने की तैयारी की है। कुमाऊं में छह लाख से अधिक उपभोक्ताओं के सापेक्ष जिले में 1.70 लाख लोगों को स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली से जोड़ा जाना है। इसके लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी ने अक्तूबर से इसकी शुरुआत की। सबसे पहले यूपीसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास पर मीटर लगाए गए लेकिन निकाय चुनाव के चलते यह कार्य रुक सा गया था। शहर में भी कुछ स्थानों पर लोगों ने इसका विरोध किया मगर अधिकारियों के समझाने के बाद वे मान गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

पोस्टपेड मीटर लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं को मोबाइल एप से बिजली खपत की जानकारी मिल सकेगी। वे हर घंटे में कितनी बिजली खर्च हुई, यह भी देख सकेंगे। जिले में अभी तक तीन हजार स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम न हो लोगों को इसके फायदे बताए गए हैं। – नवीन मिश्रा अधीक्षण अभियंता, यूपीसीएल हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad