breaking news
खबर शेयर करें -

​स्कूल पर ताला, भविष्य अधर में!

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)।

रुद्रपुर के एक नामचीन निजी स्कूल को प्रबंधन द्वारा अचानक बंद किए जाने के फैसले के बाद सैकड़ों अभिभावकों और छात्रों के सामने गहरा शैक्षणिक संकट खड़ा हो गया है। स्कूल प्रशासन द्वारा ईमेल के जरिए विद्यालय बंद करने की सूचना दिए जाने से आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रबंधन द्वारा तैनात किए गए बाउंसरों को उग्र अभिभावकों ने परिसर से बाहर खदेड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: रूस-यूके विवाद में फंसे भारतीय कैप्टन; पत्नी ने पीएम मोदी से मांगी मदद

​360 छात्रों का भविष्य दांव पर

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने बीते 18 जून को अचानक छात्रों की आधिकारिक आईडी पर ईमेल भेजकर विद्यालय को बंद करने की सूचना प्रसारित की थी। शैक्षणिक सत्र के बीच में अचानक लिए गए इस फैसले से वर्तमान में स्कूल में अध्ययनरत लगभग 360 छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों में चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) हल्दूचौड़ पुलिस की ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्रवाई

​प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का आरोप है कि उन्होंने बच्चों की मोटी फीस जमा की है। अब अचानक स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी और बीच सत्र में दूसरे विद्यालयों में दाखिला दिलाने में भारी आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।