ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गांव के केशव शरण मकान का मरम्मत कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने केशव शरण पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 

उत्तराखंड में बाजपुर के गांव चकरपुर में मकान के मरम्मत कार्य के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी सहित चार लोगों का इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सोमवार दोपहर पौने गांव चकरपुर निवासी केशव शरण(51) अपने परिजनों के साथ मकान का मरम्मत कार्य कर रहे थे। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने केशव शरण पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

परिवार के लोगों को भगाने का मौका तक नहीं मिला। हमला होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग लगाकर धुंआ और अन्य तरीके से मधुमक्खियों को बमुश्किल भगाने की कोशिश की। मधुमक्खियों के हमले से केशव शरण गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

आनन फानन में उन्हें गांव स्थित एक क्लीनिक में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। जिस पर ग्रामीण उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने केशव शरण को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की पत्नी ज्योति, उसका बेटा हर्षित, विवेक और छोटी बेटी मन्नू को इलाज चल रहा है। यह सब खतरे में बाहर बताए गए है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

केशव शरण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताते है कि मरम्मत कार्य में परिवार के लोग लगे थे। कि अचानक ही मर्धुिक्ख्यों का झुंड ने आकर हमला कर दिया। परिवार के लोगों को भगाने का मौका तक नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad