खबर शेयर करें -

चोरी के शक में दो युवकों को भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने दी तालिबानी सजा दी. युवकों के हाथ बांधकर उनकी पेंट उतार दी. फिर दोनों के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर दी. पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर भीड़ में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा ने हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चोरी के शक में दो युवकों को भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने तालिबानी सजा दी. साथ ही पकड़े गए युवकों के हाथ बांध कर उसकी पेंट उतार दी. फिर दोनों के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया. पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर भीड़ में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

2 लड़कों को बुलाया था पूछताछ के लिए

पुलिस के मुताबिक, 9 दिसंबर को थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत एक घटना घटी थी. दोपहर करीब 12 बजे थाना जेवर के मोहल्ला रावतिया के रहने वाले मोहरपाल के बेटे प्रेमराज और उसके अन्य दो साथियों ने चोरी के शक में रावतीया मोहल्ला के रहने वाले 2 लड़कों को पूछताछ के लिए बुलाया था.

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

कई धाराओं में FIR दर्ज

वहां पर उनको डरा-धमकाकर मारपीट और गाली गलौज करते हुए शरीर पर मिर्च पाउडर लगाया था. इसकी सूचना पीड़ित के पिता द्वारा दी गई. इसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 379/23 धारा 323, 504, 506, 342, 352 भादवि और 66 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें -  गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, उत्पादकों को 22 लाख का बोनस

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी प्रेमराज के बेटे मोहरपाल, पदम सिंह के बेटे विशाल और राजकुमार के बेटे उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad