breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं (अग्रसर भारत ब्यूरो): समीपवर्ती राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में एक युवक की कथित अराजक हरकतों से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। युवक की दबंगई और हिंसक रवैये के कारण पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल व्याप्त है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी राजकुमार शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि उक्त सिरफिरा युवक पिछले करीब एक सप्ताह से दिन-रात सड़क और घर की छत से गाली-गलौज व हंगामा कर रहा है। आरोप है कि राह चलते महिला-पुरुषों पर वह बिना किसी कारण ईंट-पत्थर से हमला करने पर आमादा हो जाता है। युवक के इस खौफनाक रवैये के चलते लोग अपने ही घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लगातार पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का ठोस समाधान नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

दो दर्जन से अधिक लोगों ने सौंपा ज्ञापन

युवक की हरकतों से त्रस्त होकर कॉलोनी के दो दर्जन से अधिक नागरिकों ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस को एक हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने आरोपी युवक की अराजक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और कॉलोनी में भयमुक्त वातावरण व सुरक्षा प्रदान करने की जोरदार मांग की है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

​अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद क्षेत्रवासियों को आस है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा और उन्हें इस मानसिक व शारीरिक खौफ से निजात दिलाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad