ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीती रात नैनीताल-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप गौला बाईपास पर खड़े डंपर के पीछे से बाइक सवार जा टकराया. हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

बताया जा रहा है कि गौलापार बाईपास रोड के पास आंवला गेट चौकी के समीप एक डंपर गौला से रेता बजरी लेकर आ रहा था. इस दौरान डंपर बीच सड़क में खराब होने के कारण हाईवे के बीचो-बीच खड़ा था. अंधेरा होने के चलते पीछे से आ रही बुलेट सवार खड़े डंपर से टकरा गए. हादसे में दो बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. घटना की सूचना लोगों ने 108 सेवा और पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

वहीं 108 सेवा के आने में देरी के चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को अपनी गाड़ी से सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है दोनों युवक लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ कर रहने वाले हैं. युवक का नाम राजवर्धन और किरण जोशी है, जो करीब 20 साल के हैं. बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल पुलिस वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. परिवार वालों द्वारा तहरीर मिलने पर डंपर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad