खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे दिवंगत पत्रकार एवं सांध्य दैनिक कुमायूं टाइम्स के संपादक स्व. कृष्ण कुमार गुप्ता के परिवार को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की पहल पर पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोजनी गुप्ता को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का ड्राफ्ट सौंपा गया।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं में रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत, क्षेत्र में मातम

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने श्रीमती सरोजनी गुप्ता को सहायता राशि का ड्राफ्ट प्रदान किया। इस दौरान दिवंगत पत्रकार के परिजनों ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  Lalkuwan Breaking: मदिरा की दुकान पर प्रशाशन का छापा, वीडियो

पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से पत्रकारों और उनके आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को पत्रकार हित से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पत्रकारिता के दौरान समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों के निधन के बाद उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना इस व्यवस्था का अहम उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें -  मल्ला निगलाट में कथित लैंड फ्रॉड की शिकायत से हड़कंप, कमिश्नर ने डीएम को सौंपी जांच

सरकार की इस सहायता से दिवंगत पत्रकार के परिवार को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा मिला है। साथ ही, पत्रकारों के योगदान और उनके आश्रित परिवारों के हितों को संस्थागत स्तर पर महत्व दिए जाने का संदेश भी सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad