ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ओखलकांडा (नैनीताल)। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रामसभा कटना से वारी गांव तक मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों को बड़ी सौगात देते हुए शासन ने राज्य योजना के अंतर्गत इस मोटर मार्ग के निर्माण के लिए करीब 84 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आजादी के बाद पहली बार वारी गांव सड़क मार्ग से जुड़ सकेगा।

वारी गांव के ग्रामीण दशकों से मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठा रहे थे। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लाने-ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन परिस्थितियों में होती थी। गांव में किसी व्यक्ति के बीमार होने पर उसे घोड़े या कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता था। वहीं, किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार और मंडियों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त ढुलाई खर्च उठाना पड़ता था, जिससे उनकी आमदनी पर भी असर पड़ता था।

यह भी पढ़ें -  (Breaking) सात करोड़ की ब्लैकमेलिंग का आरोप, सात पर मुकदमा

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में कई जनप्रतिनिधियों के सामने इस समस्या को रखा गया, लेकिन लंबे समय तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मुलाकात कर कटना से वारी तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। उनके प्रयासों से सबसे पहले वन एवं पर्यावरण विभाग से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की गई। इसके बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को राज्य योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीझील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

इन प्रयासों के बाद शासन ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए लगभग 84 लाख रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 14,857 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, 36 मेधावियों को स्वर्ण पदक

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कटना से वारी तक मोटर मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मरीजों, किसानों तथा विद्यार्थियों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

वहीं, दशकों पुरानी मांग पूरी होने और सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने पर वारी सहित आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार जताया है।

This might also interest you.

Ad
Ad options
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।