ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मुखानी में बदमाशों ने एक दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। चार दिन बाद वह घटना को फिर अंजाम देने पहुंचे, लेकिन इस बार दुकानदार ने उन्हें पहचान लिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

हिम्मतपुर बैजनाथ आरटीओ रोड निवासी गोपाल सिंह की एक दुकान है। गोपाल ने पुलिस को बताया कि बीती 22 फरवरी को दो बदमाश उनकी दुकान पहुंचे। वह कुछ देर तक दुकान के पास खड़े रहे और जैसे ही मौका मिला, दुकान के गल्ले नगदी उड़ा कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

पीड़िता का कहना है कि 26 फरवरी को दोनों फिर वापस आए और दुकान के पास आकर खड़े हो गए। नजर पड़ते ही गोपाल ने उन्हें पहचान लिया और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बदमाश उनके गल्ले से 5 हजार की नगदी ले गए हैं। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad