ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (सोमवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। आने वाले दिनों की बात करें तो दो अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कभी सर्द तो कभी गर्म बना हुआ है। कभी चटक धूप पसीने छुटा रही है तो कभी झमाझम बारिश गर्मी से राहत दे रही है। देहरादून में रविवार को सुबह से ही बारिश के दौर शुरू हो गये, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर तक बारिश थम गई लेकिन रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं और शाम के समय मौसम साफ हो गया।

देहरादून के ज्यादातर हिस्सों में 30 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। वहीं तापमान में भी गिरावट आई। 24 घंटे में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

आज देहरादून का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं । वही आज भी अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है। शेष जनपदों में गरज- चमक के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad