खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पुरुष ही नहीं महिलाएं भी एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर सकती हैं। हल्द्वानी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दो अजनबी महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर एटीएम के भीतर से पैसे निकाल रहे युवक को दिनदहाड़े ठगी का शिकार बना दिया।

बातों में युवक का एटीएम कार्ड बदल लिया और खिसक गईं। इसके बाद युवक के खाते से अब तक 55 हजार से अधिक की धनराशि उड़ा ली है। चांदनी चौक आनंदपुर निवासी बच्चे सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह दस बजे वह कलावती कालोनी चौराहे पर स्थित एक एटीएम में पैसे निकालने गए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, पांच जिलों में रेड अलर्ट; सात जिलों में स्कूल बंद

दो बार ट्राई करने के बाद भी पैसे नहीं निकले इसके बाद उन्होंने बाहर खड़ी दो महिलाओं से पैसे निकालने को कहा। दोनों महिलाओं ने अपने पैसे निकाल फिर वह बाहर खड़ी हो गईं। इसके बाद बच्चे सिंह ने फिर से एटीएम स्लॉट में डाला और पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

इसी बीच दोनों महिलाएं एटीएम के अंदर आई और युवक को बातों बातों में फंसा कर उसका एटीएम ले उड़ी। युवक आरोप है कि जब वह घर आया तो जो एटीएम उसके पास था वह किसी अन्य का था। उसके खाते से दोपहर तक 53330 रुपये निकल लिए गए हैं। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad