ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कालाढूंगी रोड पर अमलतास मोड़ के पास शुक्रवार को दो कारों की भिडंत हो गई। हादसे में ऑल्टो कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। 

कालाढूंगी रोड पर अमलतास मोड़ के पास शुक्रवार को दो कारों की भिडंत हो गई। हादसे में ऑल्टो कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

दीपावली के मौके पर शुक्रवार को रामनगर के बैलपड़ाव निवासी कमलेश मेहरा (40) पुत्र मोहन मेहरा अपनी मां भुवनी देवी (60) और पत्नी दीपा मेहरा (35) के साथ अपने ससुराल कमलवागांजा आ रहे थे तभी अमलतास मोड़ में हल्द्वानी की तरफ से आ रही कार की इनकी ऑल्टो कार से भिडंत हो गई। हादसे के बाद घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कमलेश मेहरा और भुवनी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपा मेहरा अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

कमलेश को दो बच्चे हैं। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑल्टो कार चालक चालक की लापरवाही होना पाया गया है। जिसने गलत दिशा में जाकर फॉक्स वैगन कार में टक्कर मारी गई है।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad