खबर शेयर करें -

काठगोदाम पुलिस ने इस बार नशे की जड़ पर चोट की है। इस बार पुलिस ने नशा तस्कर नहीं बल्कि नशा बनाने वाले दो शातिरों को दबोचा है। दोनों चरस बनाने में माहिर हैं

और दोनों उस वक्त काठगोदाम पुलिस के हत्थे चढ़े, जब वह उसे बेचने के लिए बनभूलपुरा जा रहे थे। दोनों के पास से आधा किलोग्राम से ज्यादा चरस बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो

काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में 31 दिसंबर को एसआई दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल टीका राम, करतार सिंह और संतोष बिष्ट के साथ भीमताल तिराहे पर भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना हेलमेट मोटर साइकिल पर सवार पुलिस चेकिंग को देखकर भागने लगे, लेकिन पकड़े गए। मोटर साइकिल में पीछे बैठा व्यक्ति दोनों के बीच रखे एक थैले को अपनी जैकेट में छिपाने लगा। पुलिस ने थैला छीनकर चेक किया तो अंदर से चरस मिली।

यह भी पढ़ें -  जमीन की पैमाइश के बदले मांगे 30 हजार, विजिलेंस ने पटवारी को ट्रैप कर पकड़ा

पूछताछ में चालक ने अपना नाम विनय पलड़िया पुत्र रमेश चन्द्र पलड़िया निवासी बानना भीमताल और खीमानन्द पलड़िया पुत्र ज्वालादत्त पलड़िया निवासी बानना भीमताल बताया। इनमें से एक से 381 और दूसरे के पास से 275 ग्राम चरस मिली। दोनों ने बताया कि यह माल हम खुद ही गांव में बनाते है और हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में बेचते हैं। पुलिस ने मोटर साइकिल यूके 04 एएन 5265 सीज करने के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले- खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad