खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : बेटे के साथ ट्रेन में सफर कर रही महिला के बैग से चोरों ने लाखों के जेवर पार कर लिये। ये घटना चलती ट्रेन में घटी और महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले में जीआरपी काठगोदाम ने मुकदमा दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता: ​द न्यू स्कॉलर के कनिष्क जोशी ने तैराकी में जीते 3 पदक, जानिए

संतोष नगर, गूलरभोज ऊधमसिंह नगर निवासी अनीता ने जीआरपी को बताया कि 17 मई को उसे बरेली जाना था। वह बेटे के साथ रेलवे स्टेशन गूलरभोज पहुंची और यहां से ट्रेन संख्या 55308 (काशीपुर-कासगंज ) में सवार हुई। बताया कि उन्होंने अपना ट्रॉली बैग ऊपर बर्थ में के पास रख दिया और खुद कोच के दूसरी तरफ सीट पर बैठ गईं।

यह भी पढ़ें -  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब जरूरी होगा स्थलीय सत्यापन, कुमाऊं आयुक्त ने डीएम को दिए सख्त निर्देश

जैसे ही ट्रेन सिडकुल हॉल्ट पर पहुंची तो उन्होंने अपना बैग चेक किया तो होश फाख्ता हो गए। बैग में रखे सोने के दो हार, कान के एक जोड़े झुमके, हाथ की दो जोड़ी चूडियां और एक जोड़ा कंगन गायब थे। जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad