ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गौला रोड में फैक्ट्री गेट के सामने बिंदुखत्ता की ओर को जा रहे डंपर में पीछे से टक्कर मारने के बाद नशे में धुत टुकटुक सवार तीन युवकों ने डंपर चालक के सिर में लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया,

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के बाद गौला रोड में लालकुआं से बिंदुखत्ता की ओर को जा रहे डंपर के पीछे से एक टुकटुक ने टक्कर मार दी, इसके बाद टुकटुक से उतरे नशे में धुत्त तीन युवकों ने लोहे की रॉड से डंपर चला रहे चालक राकेश श्रीवास्तव के सिर में ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर एवं कान में गंभीर चोट आ गई, जिसे आसपास के लोग तुरंत ही कोतवाली लालकुआं ले गए, जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया गया, इधर स्थानीय कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर टुक टुक को पकड़ लिया, तथा तीन युवकों में से एक फरार हो गया, जबकि दो युवकों को दबोच लिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में समझौते के प्रयास किया जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad