खबर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में बीती रात आग की तीन अलग-अलग घटनाओं ने शहर में हड़कंप मचा दिया। श्याम टाकीज रोड पर आग लगने से एक ढाबा और हेयर ड्रेसर की दो दुकानें जलकर खाक हो गईं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बड़ा हादसा: 6 साल के बेटे के सामने कोसी नदी में बह गए सेना के नायब सूबेदार, 3 किमी दूर मिला शव

इस हादसे में ढाबे में रखा खाने-पीने का सामान, फ्रीज, चूल्हा और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह से नष्ट हो गईं। ढाबे के मालिक शिवा का अन्य स्थानों पर भी बाजार में व्यापार है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग, 27 सितंबर को प्रस्तावित है बड़ा आंदोलन; चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बताया जा रहा है कि हेयर ड्रेसर की एक दुकान में लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान जल गया, जबकि दूसरी दुकान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच, इंदिरा कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान की छत पर रखी रद्दी और कबाड़ में आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🔥 बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर उमड़ा जनसैलाब, लालकुआं में महारैली की तैयारी तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad