ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 उधम सिंह नगर जिले में बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसा खटीमा तहसील क्षेत्र के झनकट इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने ही 108 सेवा को हादसे की जानकारी दी. इसके बाद ही 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए तीनों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा भर्ती किया गया. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसीलिए डॉक्टरों ने तीनों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया. तीनों घायलों की पहचान स्थानीय पुलिस ने कर ली है.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों लोग नानकमत्ता से खटीमा आ रहे थे. तभी झनकट क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान करन पुत्र अमरजीत उम्र 19 साल निवासी बिचई, अतुल पुत्र रविंद्र निवासी बंडीया उम्र 20 साल, अंशु पुत्र प्रमोद निवासी जमौर उम्र 20 साल के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था. इसीलिए उनके सिर पर ज्यादा चोट आई है. उप जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी डॉक्टर अकलीम ने बताया कि तीनों युवकों को काफी ज्यादा चोट आई थी. इसीलिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad