खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के कई क्षेत्रों में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है. नशे के कारोबार के चलते कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं तो कई युवा पीढ़ी नशे के लत में है. नशे के कारोबार और नशेड़ियों से परेशान होकर काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा स्थित महिलाएं जंगल से निकलने वाले बरसाती नाले में टेंट लगा दिया है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता: ​द न्यू स्कॉलर के कनिष्क जोशी ने तैराकी में जीते 3 पदक, जानिए

क्षेत्र में शाम होते ही कई क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे परेशान होकर महिलाएं धरना-प्रदर्शन कर नशेड़ियों को पकड़ने के लिए अब लाठी व दरांती लेकर जंगल में कांबिंग करने निकल रही हैं. पिछले तीन दिनों से डेरा डाले महिलाओं से नशेड़ियों में खौफ का आलम है और क्षेत्र में फटकने से भी घबरा रहे हैं.समाजसेवी मन्नू गोस्वामी का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ी खुलेआम नशा करते हैं और महिलाओं व बहनों से छेड़छाड़ व अभद्र टिप्पणी करते हैं.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग, 27 सितंबर को प्रस्तावित है बड़ा आंदोलन; चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

महिलाओं और बच्चियों को घर से निकलने में डर लग रहा है. विरोध करने पर कई बार नशेड़ी हमलावर हो जाते हैं. इसको लेकर स्थानीय लोग पुलिस को कई बार अवगत भी करा चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिसके बाद मजबूरन जंगल किनारे टेंट लगाकर महिलाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई है. साथ ही नशेड़ियों को सबक सिखाने का काम कर रही हैं. वह इस पूरे मामले में सीओ सिटी नितिन लोहनी का कहना है कि नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.उक्त क्षेत्र में चीता पुलिस को तैनात किया गया है, जिससे नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad