खबर शेयर करें -

नैनीताल: हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर बल्दियाखान के पास देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है. सभी पर्यटक उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब 12 के आसपास घटित हुई.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

घूमने आए थे पर्यटक: बरेली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार बल्दियाखान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने देर रात कार के खाई में गिरने की आवाज सुनीं. जिसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस एसडीआरएफ और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

घूमने आए थे पर्यटक: बरेली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार बल्दियाखान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने देर रात कार के खाई में गिरने की आवाज सुनीं. जिसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस एसडीआरएफ और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला.