खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। टांडा रोड पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा एस बैंड के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद दोनों युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक राहगीर ने पुलिस को एस बैंड के पास सड़क किनारे बाइक के पेड़ से टकराने और दो युवकों के अचेत पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल संख्या UK06BN8480 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव से चारधाम और कुंभ तक सुरक्षा पर फोकस, डीजीपी ने सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों के सिर और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने तत्काल दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रुद्रपुर के रहने वाले थे दोनों युवक

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय चेतन चौहान, पुत्र राजपाल सिंह चौहान, निवासी फुलसुंगी, बनखंडी नाथ नगर फेज-4, वार्ड नंबर 1, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर और 24 वर्षीय वैभव छाबरा, पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंद विहार कॉलोनी, गगनपुर रोड, फुलसुंगी, रुद्रपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ भारत अभियान 2026 का शुभारंभ, यात्रियों और रेलवे कॉलोनी में कूड़ा पृथक्करण को लेकर जागरूकता

हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार को हादसे की वजह मान रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, घटनास्थल के शुरुआती निरीक्षण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बाइक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई प्रतीत हो रही है।

यह भी पढ़ें -  PM Modi Birthday: RSS के प्रचारक से प्रधानमंत्री तक, जानिए नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर की पूरी कहानी

हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad