ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक महिला ने अपने शौहर के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज कराया है. इतना ही नहीं महिला ने मारपीट और उत्पीड़न के साथ ही शौहर पर थाने जाने से रोकने का भी आरोप लगाया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में निकाह के तीन महीने बाद ही एक महिला के साथ तीन तलाक का मामला सामने आया है. महिला के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला ने शौहर के ऊपर मारपीट का आरोप भी लगाया है.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है. जिसमें महिला ने कहा है कि तीन महीने पहले ही उसकी एक युवक से हुई थी. निकाह के दौरान परिवार वालों ने क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन निकाह के बाद से ही शौहर के व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं रहे. महिला का आरोप है कि अकसर उसका शौहर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता था. इतना ही नहीं एक बार उसने तीन तलाक देते हुए भगाने की धमकी दी. जिस पर महिला ने पुलिस में शिकायत की.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

वहीं, पुलिस ने शौहर को थाने में बुलाकर दोनों की आपसी सुलह करवाई और महिला को उसके साथ भेज दिया, लेकिन आरोप है कि शौहर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. महिला का आरोप है कि बीती 23 अगस्त को शौहर ने फिर से उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक देते हुए घर से निकाल दिया. इस पूरे मामले में बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि शौहर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

बता दें कि तीन तलाक को लेकर कानून आने के बाद भी ट्रिपल तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन तीन तलाक के मामले सामने आते रहते हैं. इस तरह के कई मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी तलाक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हल्द्वानी की बात करें तो बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में तीन तलाक के केस ज्यादा सामने आ रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad