ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल जिले में बुधवार, 10 सितंबर 2025 को सुबह घुत्तू-घनसाली से हरिद्वार जा रही बिश्वानाथ सेवा बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 22 यात्री सवार थे। चंबा से 12 किमी आगे खाड़ी के पास तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई। सभी यात्री बस के अंदर दब गए, जिसमें चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 12 यात्री घायल हो गए.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही SSP टिहरी आयुष अग्रवाल मौके के लिए रवाना हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी चंबा दिलबर नेगी ने पुलिस और SDRF टीम के साथ स्थानीय जनता की मदद से राहत व बचाव कार्य चलाया, घायलों को जल्दी अस्पताल पहुंचाया गया। SSP ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। घायलों को नई टिहरी, देहरादून व AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

प्रशासन और बचाव दल की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई गई। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता तथा घायलों के इलाज का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।