ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून के अपने घरों से भागी दो लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है और उनके परिवारों को सौंप दिया है. ये लड़कियां एक दोस्त से मिलने पंजाब चली गई थीं. पंजाब में एक युवक से उनकी ये दोस्ती ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई थी और वे उसी से मिलने के लिए चली गई थीं.

उत्तराखंड में देहरादून के अपने घरों से भागी दो लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है और उनके परिवारों को सौंप दिया है. ये लड़कियां एक दोस्त से मिलने पंजाब चली गई थीं. पंजाब में एक युवक से उनकी ये दोस्ती ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई थी. पुलिस ने कहा कि 13 और 17 साल की उम्र की लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के जरिए पंजाब के राजपुरा में एक बस स्टैंड पर खोजा गया. अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

दरअसल, यहां विकासनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 13 साल  भतीजी और पड़ोस में रहने वाली उसकी 17 साल की सहेली 2 फरवरी को बिना किसी को बताए कहीं चली गईं और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है.

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. लड़कियों को खोजने की कोशिश में पुलिस ने लापता नाबालिगों के परिवार के सदस्यों, आसपास रहने वाले लोगों और दोस्तों से पूछताछ की थी, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले.लापता लड़कियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गई.

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि लड़कियां हरियाणा के अंबाला में हैं.पुलिस की एक टीम अंबाला के लिए रवाना हो गई लेकिन इस बीच लड़कियों की लोकेशन बदल गई. पुलिस ने कहा कि आखिरकार लड़कियों को पंजाब के राजपुरा में एक बस स्टैंड पर ढूंढ लिया गया. पूछताछ के दौरान, लड़कियों ने कहा कि वे ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ खेलते समय बने एक दोस्त से मिलने के लिए खुद ही भाग गई थीं. पुलिस ने कहा कि उन्होंने किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया, जिसके बाद उन्हें उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad