ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

एजेंसीधारूहेड़ा। खुद को रिश्तेदार बताकर एक व्यक्ति की कार में सवार हुए दो युवक बाद में कार की चाबी छीन ली और कार लेकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के तिजारा जिले के गांव बिरामपुर निवासी ऋषभ यादव ने बताया कि वह शनिवार को अपने दोस्त गुरुग्राम निवासी प्रवीन सैनी से मिलने गए थे।

वह दोस्त की गाड़ी लेकर बिरामपुर जा रहे थे। भिवाड़ी मोड़ के पास दो युवक ठेके से शराब और बियर लेकर आए खुद को दूर का रिश्तेदार बताया। दोनों युवक जबरन गाड़ी में बैठक गए और शराब पीने लगे। विरोध करने पर युवकों ने गाड़ी की चाबी छीन ली और उनको गाड़ी से उतार कर कार लेकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों में से एक की पहचान गांव शहडोल भिवाड़ी निवासी संदीप गुर्जर के नाम से हुई है। पीड़ित की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad