breaking news
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अग्रसर भारत न्यूज)।

हल्द्वानी के फतेहपुर रेंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक आदमखोर बाघ ने घास काटने गई महिलाओं के दल पर हमला कर दिया। इस हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा देवी की दर्दनाक मौत हो गई। बाघ महिला को खींचकर जंगल के भीतर ले गया, जहां घंटों तक शव को क्षत-विक्षत करता रहा।

घात लगाकर किया हमला

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीपल पोखरा निवासी गंगा देवी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बहू और अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने पीछे से गंगा देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने के बावजूद बाघ महिला को दबोचकर करीब तीन किलोमीटर अंदर घने जंगल में घसीट ले गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

बहु की आंखों के सामने सास को ले गया बाघ

​मृतका की बहू पुष्पा गोस्वामी ने रुंधे गले से घटना का खौफनाक मंजर बयां किया। उन्होंने बताया, “हम लोग घास काट रहे थे कि तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया। मैं ‘ईजा-ईजा’ (मां) चिल्लाती रही, लेकिन बाघ उन्हें खींचकर ले गया। हम डर के मारे छिप गए। बाघ करीब एक घंटे तक उनके शव को नोचता रहा।” प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब उन्होंने शोर मचाकर बाघ को डराने की कोशिश की, तो वह उन्हें ही घूरने लगा, जिससे डरकर महिलाएं गांव की ओर भागीं और ग्रामीणों को सूचित किया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

फायरिंग कर शव को छुड़ाया गया

​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल के भीतर गंगा देवी का शव बरामद हुआ। बाघ को मौके से खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मृतका के गर्दन और कमर पर बाघ के दांतों के गहरे निशान पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

क्षेत्र में दहशत का माहौल

​इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश के साथ-साथ डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और आदमखोर बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad