खबर शेयर करें -

रुद्रपुर-लालकुआं मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मृतक के घर में कोहराम का माहौल है।

मृत युवक की पहचान साजिद (26 वर्ष), पुत्र अबरार हुसैन, निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी, लालकुआं के रूप में हुई है। साजिद अपनी बाइक से कहीं जा रहा था कि तभी पंतनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

इस दर्दनाक हादसे की खबर लगते ही मृतक के परिजन बदहवास हो उठे। घर में मातम पसरा है और आस-पड़ोस के लोग भी गमगीन हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रुद्रपुर-लालकुआं मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।