ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए चमोली जिला प्रशासन ने सोमवार, 25 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) पर भी लागू रहेगा।


विस्तृत खबर:

चमोली, 24 अगस्त 2025।
उत्तराखंड में मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा रविवार दोपहर 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार, 25 अगस्त को चमोली जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने विशेष रूप से वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर को लेकर अलर्ट जारी किया है और सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का पालन मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा। सभी स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों और संबंधित स्कूल प्रबंधन समितियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन हो।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

👉 प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की दृष्टि से एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।