ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड (दुस्साहस) :- सरेआम भरे बाजार बदमाशों कि छानबिन कर रहे । सिपाही को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली । बदमाशों की तलाश जारी !

उत्तराखंड :- प्रदेश मे जहाँ लगातार अपराध थमने का नाम नही ले रहे है । वही देवभूमि उत्तराखंड से खबर सामने आ रही है ।  कि बीते देर शाम  सरेआम भरे बाजार बदमाशों की छानबीन कर रहे सिपाही को दो बाइक पर सवार तीनों युवकों के गुट ने सिपाही को गोली मार दी । मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देने के बावजूद भी आपराधिक घटनाये थमने का नाम नही ले रहे । लक्सर के मैन बाजार में देर शाम बाइक सवार युवकों द्वारा सिपाही को भरे बाजार गोलीमार देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया ।इस घटना के बाद छेत्र में सनसनी फैल गयी है । ओर घायल सिपाही को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजाम दी गयी बारदात के पीछे जिन बदमाशो के नाम सामने आ रहे है । इन बदमाशो ने तीन दिन पहले लक्सर के कारोबारी के घर डकैती करने के प्रयाश का भी आरोप है । बाजार मे भारी संख्या मे पुलिस फोर्स भी तैनात है ताकि कोई पैनिक न हो । और माहौल को भी अस्त व्यस्त होने से बचाया जा सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad