खबर शेयर करें -

देहरादून में दर्जनों निवेशकों व उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर के छापे पड़े। दिल्ली से सुबह-सुबह आईं आयकर अफसरों की कई टीमों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस फोर्स मांगी है। गुरुवार सुबह देेहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने आसपास भीड़ जुट लग गई।

कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा है। इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर सामने आई है। आयकर विभाग ने देहरादून, ऋषिकेश ,दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें -  🚨 “रहस्यमयी मौत या ओवरडोज?” हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, दोस्त लापता!

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया,नवीन कुमार मित्तल व भू माफिया मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर रेड जारी है।

यह भी पढ़ें -  🚨 अधिवक्ता से ₹30 लाख की ठगी का आरोप! पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी 💣

देहरादून में आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर ठाकुर मपवाल व डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई शुरू की गई। विभागीय अधिकारियों ने छापे के बाबत कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

नेशविला रोड पर फैंसी वूल वालों विजय टंडन के यहां भी छापे की कार्रवाई चल रही है। ये सब मंजीत जौहर के सीडिकेट के लोग बताए जा रहे हैं। राज लुंबा के घर रेसकोर्स भी टीम पहुंची है। मंजीत जौहर खनन कारोबारी है। मंजीत का नाम अवैध खनन में भी कई बार आ चुका है। कुल 50 लोग बताए जा रहे हैं। जिनके यहां पर छापा मारा गया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 “रहस्यमयी मौत या ओवरडोज?” हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, दोस्त लापता!

ऋषिकेश में भी बिल्डर और होटल व्यवसाय मंजीत जौहर के रेलवे रोड स्थित होटल में आयकर विभाग ने छापा मारा है। यहां होटल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad