ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में कक्षा 12 में अध्यनरत नाबालिक छात्रा से बायलोजी के टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्र के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री शास्त्री नगर के एक शासकीय इंटर कॉलेज में अध्यनरत है। गत आठ अक्टूबर बायोलेब के कक्ष में अध्यापक द्वारा मेरी पुत्री के साथ छेडछाड करते हुए शरीर के विशेष अंगो को गलत तरीके से छुवा और अश्लील हरकत की गई।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

घर आने के बाद मेरी पुत्री ने अपनी ताई जी को उसके साथ हुई अश्लील हरकत की जानकारी दी गई। जिसके बाद दिनांक 10 अक्टूबर को मेरी पुत्री अपनी ताई को लेकर विद्यालय गई।

उस दिन आरोपी अध्यापक अवकाश में था। इस दौरान अन्य छात्राओं ने बताया कि इस प्रकार कि हरकते पूर्व में हमारे साथ भी हुई है। जिसके बाद 11 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे 30 से 40 ग्राम वासियों के साथ कोतवाली में तहरीर दी गई। उसी रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे आरोपी अध्यापक एक अन्य अध्यापक के साथ पीड़िता के घर आए आये और मेरी पत्नी और मेरी पुत्री को धमकाया कि तुमने कोतवाली में तहरीर क्यों दी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

जब आस पडोस के लोग आये तो आरोपी बोलने लगा कि हमसे गलती हो गई और हमें मॉफ कर दो नहीं तो हमारा भविष्य खराब हो जाएगा। जब प्रार्थी को इस बात की सूचना मिली तो प्रार्थी ने स्थानीय पुलिस चौकी के कर्मचारियो को घर भेजा जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उनको मेरे घर से भगाया गया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

फिर उसके बाद उसी रात्रि में मेरी पत्नी और मेरे पडोसी के साथ स्थानीय चौकी में गये और लिखित सूचना देते हुए उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस घटना क्रम से पूरे क्षेत्र में भय का माहोल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad