खबर शेयर करें -

​देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान शेफ नेगी और उनके परिवार ने विपत्ति के समय मिले शासन-प्रशासन के सहयोग और मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए उनका सहृदय आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

​मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शेफ नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार राज्य के हर नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। सीएम ने कहा कि संकट के समय अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें न्यायोचित मदद पहुंचाना सरकार का नैतिक दायित्व है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी मामले में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए निरंतर सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

​गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर केशव नेगी से बात कर उनका ढांढस बंधाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी इस विषय में वार्ता की थी, ताकि उत्तराखंड के लाल को हर संभव कानूनी व प्रशासनिक सहयोग मिल सके। आज मुख्यमंत्री आवास में हुई इस शिष्टाचार भेंट में श्री नेगी ने परिजनों संग पुन: सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad