ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर शुक्रवार को जहां पूरे इलाके में ईद मिलादुन्नबी का जूलूस जश्न और उल्लास के माहौल में निकाला जा रहा था, वहीं अचानक एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया। जुलूस में शामिल एक युवक की डीजे की तेज धमक के कारण तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शक्तिनगर निवासी क़ासिम सैफ़ी (पुत्र मुशर्रफ़ सैफ़ी) ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दोस्तों संग शामिल हुआ था। भवानीगंज से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होता हुआ जुलूस रानीखेत रोड पर पहुंचा। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज से क़ासिम की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही क़ासिम ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

इस घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। खुशियों का पर्व मातम में बदल गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

(फाइल फोटो: मृतक कासिम)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।