ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड खुसखबरी   :- दिल्ली रूट पर चलने वाली पांच इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन किया शुरू पर्यटन मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर शनिवार को बसों को किया गया रवाना ।


देश आधुनिकता के मार्ग पर आगे बढ़ता जा रहा है और उत्तराखंड भी इस रेस में ज्यादा पीछे नहीं है उत्तराखंड भी इस रेस में तेजी से तरक्की कर रहा है अब उत्तराखंड रोडवेज ने पांच इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है ।पर्यटन मंत्री चंदन राम दास ने देहरादून टू दिल्ली रूट पर चलने वाली पांच इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना यह बसें उत्तराखंड परिवहन निगम और प्राइवेट कंपनी स्काईलाइन के संयुक्त प्रयास से संचालित की जा रही हैं वातावरण की रिपोर्ट पर गौर करें तो यह बात साफ होती है कि देश में इस समय में प्रदूषण के संकट से लड़ रहा है । और डीजल से चलने वाली रोडवेज बसें प्रदूषण में लगातार बढ़ावा दे रही है जिस पर उत्तराखंड परिवहन ने ध्यान देते हुए यह फैसला किया धीरे-धीरे सभी राज्यों में इससे निपटने हेतु काम किया जा रहा है बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम 610 नई बसों को अगले साल तक अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है । मौजूदा वक्त में संख्या 912 तक सीमित है परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बताया कि बसों में सीसीटीवी कैमरे भी होंगे और इससे पर्यावरण संरक्षण में भी सुधार होगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad