ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बाजपुर (उत्तराखंड)। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नदियां-नाले उफान पर हैं और हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। बाजपुर की घोगा नदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पिता-पुत्र नदी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद पिता का शव तो बरामद कर लिया गया, लेकिन बेटे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

जानकारी के अनुसार, बाजपुर निवासी अकील अहमद अपने इकलौते बेटे कामिल के साथ लकड़ी काटने जंगल गए थे। इसी दौरान कामिल नदी में गिर पड़ा। बेटे को बचाने के लिए अकील भी नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धारा दोनों को बहा ले गई। ग्रामीण युवकों ने कड़ी मेहनत के बाद अकील अहमद को बाहर निकाला, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं कामिल की खोजबीन एसडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

घटना की सूचना पर नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने जिलाधिकारी से भी बातचीत कर प्रभावित परिवार की आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर पहुंचीं उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा ने परिजनों को सांत्वना दी और राहत व बचाव कार्य की निगरानी की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

गांव में माहौल गमगीन है और ग्रामीण कामिल की सकुशल बरामदगी की दुआ कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।