breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बरात लौटी खाली हाथ: दूल्हे की प्रेमिका पहुंची मैरिज हॉल, लगाया धोखे का आरोप, दुल्हन पक्ष ने लौटाई बारात

सितारगंज/बरेली।
शहर के एक मैरिज हॉल में चल रही शाही शादी अचानक हंगामे में बदल गई जब दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुंच गई। चार बच्चों की मां इस महिला ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने धोखे से दूसरी शादी रचाई है, जिससे उसका परिवार बिखर गया है।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बरेली से बारात सितारगंज पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने पूरे रीति-रिवाज से बारात का स्वागत किया और शादी की तमाम रस्में भी पूरी की जा चुकी थीं। इसी बीच दूल्हे की प्रेमिका अचानक मैरिज हॉल में पहुंच गई और जमकर हंगामा करने लगी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

महिला ने दावा किया कि दूल्हे के साथ उसका वर्षों से संबंध था और इसी दौरान वह चार बच्चों की मां भी बनी। उसने यह भी आरोप लगाया कि दूल्हे के खिलाफ पूर्व में वह मुकदमा दर्ज करा चुकी है, जिसके चलते दूल्हा जेल भी जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

मैरिज हॉल में बढ़ता विवाद देखकर दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया और बिना दुल्हन के बारात वापस लौटा दी गई। बताया जा रहा है कि शादी में हुए खर्च की भरपाई भी दूल्हे से करवाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।