ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन वाहन चोरों के साथ चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले एक मैकेनिक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर कुल छह चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस टीम की इस सफलता पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रविकांत सेमवाल और बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं से गौलापुल तक पांच स्थानों पर बनेंगी सेफ्टी लेन, हाईवे के 10 से अधिक अवैध कट होंगे बंद

पुलिस ने 5 नवंबर को गौला बाईपास रोड पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर चोरी की बाइक खरीदने वाले मैकेनिक विजय श्रीवास्तव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन पाठक निवासी आरटीओ रोड, मुखानी, योगेश कुमार आर्या निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, मुखानी, दीपक शर्मा निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड और विजय श्रीवास्तव निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  दीपावली पर स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने जनपदवासियों से की अपील

पुलिस के अनुसार, करन, योगेश और दीपक के पास से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनके संबंध में बनभूलपुरा और मुखानी क्षेत्र में चोरी के मुकदमे दर्ज थे। वहीं, मैकेनिक विजय श्रीवास्तव की निशानदेही पर तीन अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जो काठगोदाम, हल्द्वानी और भीमताल क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

चोरी की बाइक के पार्ट्स अलग कर बेचता था मैकेनिक

पूछताछ में वाहन चोरी के इस नेटवर्क का तरीका भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी करने के बाद उन्हें विजय श्रीवास्तव को बेच देते थे। इसके बाद मैकेनिक चोरी की बाइकों को उत्तर प्रदेश से बुलाए गए लोगों के माध्यम से आगे बेचता था या उनके पुर्जे अलग-अलग करके बिक्री करता था। इस कारोबार से मिलने वाली रकम आरोपियों के बीच बांटी जाती थी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेशभर में हासिल किया पहला स्थान, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अध्यक्ष मुकेश बोरा को किया सम्मानित

पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में अक्टूबर माह के दौरान बनभूलपुरा कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके अलावा तीनों मुख्य वाहन चोरों के खिलाफ काठगोदाम कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम में बनभूलपुरा, लालकुआं, मुखानी और काठगोदाम कोतवाली के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।