ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले तमाम बेरोजगार शनिवार को सड़क पर उतर गए और अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

मुख्यमंत्री आवास से पहले ही जब पुलिस ने बैरियर लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका तो पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

 

भर्ती परीक्षाओं का जीओ जारी करने सहित कई मांगों को लेकर बेरोजगार संघ के युवा सड़क पर उतरे हैं। बता दें कि बेरोजगार संघ लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध आक्रोशित हैं। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि हम सरकार को उनके वादे याद दिला रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

 

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बोले- लोस चुनाव में भाजपा का करेंगे विरोध-

 

बेरोजगारों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते हमारी मांग नहीं मानी तो लोकसभा चुनाव में सरकार के विरुद्ध वोट करने को बाध्य होंगे। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे, केवल सरकार और भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेंगे।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad