खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशा करके बस के नीचे सोया युवक फिर जाग नहीं सका। रात वह बस के पिछले हिस्से में नीचे सो गया। सुबह चालक ने बस बढ़ाई तो टायर युवक की गर्दन पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

मंगलपड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि पांडे गार्डन मंगलपड़ाव निवासी 24 वर्षीय सूरज जोशी पुत्र रघुवीर दो भाइयों में बड़ा था। वह बेरोजगार और नशे का आदी था। रात को घर जाने के बजाय वह कई बार सड़क पर ही सो जाता।

मंगलवार की रात को सूरज, मंगलपड़ाव चौकी से कुछ दूरी पर सिडकुल के एक कंपनी की बस के पीछे सो गया। सुबह चालक ने बस को स्टार्ट कर पीछे किया तो टायर उसके ऊपर चढ़ गया। कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद कुछ लोगों ने युवक के हत्या की अफवाह उड़ाई। जिसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad