खबर शेयर करें -

सिर्फ एक मोटर साइकिल ने शौहर ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना दी। न खर्च को पैसे दिए और न ही अपनी बेटी की फीस जमा की।

उसने अपनी बीवी को घर से भी निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लाइन नंबर 18 वार्ड 24 बनभूलपुरा निवासी शाईसा परवीन पुत्री अनवर हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ इंद्रानगर छोटी रोड ठोकर निवासी अकबर हुसैन पुत्र अहमद हुसैन से हुई थी।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

अकबर अपने भाई आमिर टेलर के मकान में रहता है। शाईसा के मुताबिक मायके वालों हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन पति संतुष्ट नही था। पति मोटर साइकिल की मांग करता और असमर्थता जाहिर करने पर मारपीट करता। उसके इस कृत्य में उसका भाई आमिर टेलर भी साथ देता था। अकबर न खाने-खर्चे के पैसे देता और बच्ची की स्कूल फीस जमा करता।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

बीती 24 अक्टूबर को अकबर ने शाईसा को बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। साथ ही धमकाया कि बाइक नहीं लाई तो तलाक दे दूंगा और तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। 22 नवंबर को अकबर के बुलाने पर शाईसा अपने पिता अनवार हुसैन, भाई आवेद, जुनैद, बहनोई वसीम व रिश्तेदार शुएब खान के साथ पति के घर पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  किच्छा-पंतनगर के बीच रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरें

आरोप है कि पति अकबर ने अपने भाई आमिर, शादाब, पति के बहनोई अनीस व जेठानी आफरीन के कहने पर तीन तलाक दे दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad