breaking news
खबर शेयर करें -

यमकेश्वर। उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही और दो महिलाओं पर हमले की घटनाओं के बाद कई विद्यालयों में 10 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए संबंधित विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर कुशाल सिंह तोलिया के अनुसार, क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें -  CM पुष्कर धामी ने बेरीपड़ाव के महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामनाPushkar Singh Dhami, Beripadav, Mahalakshmi Temple, Haldwani News, Nainital News, Uttarakhand News

जिन विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है, उनमें प्राथमिक विद्यालय बडोली बड़ी, जामल, रणचूला, उमरोली, दमराड़ा, कांडा, मंजेड़ा और आवई शामिल हैं। इसके साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जिया दमराड़ा और जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में भी अवकाश रहेगा।

प्रशासन को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में गुलदार द्वारा दो महिलाओं पर हमला किए जाने का उल्लेख किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक देवाशीष की रिपोर्ट में क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों और हमले से संबंधित जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से की मुलाकात; अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य बडोली बड़ी विजयपाल सिंह, संबंधित ग्राम प्रधानों और विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी शिक्षा विभाग के समक्ष विद्यालयों में अवकाश रखने का प्रस्ताव रखा गया था।

इसके बाद विभाग ने परिस्थितियों का आकलन करते हुए संबंधित विद्यालयों में 10 सितंबर को अवकाश घोषित किया।

गुलदार की लगातार मौजूदगी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की गतिविधियों के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से की मुलाकात; अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने, ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार संबंधित विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने की तैयारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad