ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लोहाघाट ।  नगर के पिथौरागढ़ रोड पर गुरुवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई। एक स्कूल शिक्षक सड़क किनारे दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे थे, इसी दौरान एक युवक उनकी कार उड़ा ले गया।

कार में शिक्षक के दो बच्चे बैठे हुए थे।

सूचना के बाद पुलिस ने पीछा कर बाराकोट ब्लाक के वर्दाखान से युवक को कार सहित पकड़ लिया। जबकि दोनों बच्चों को लड़ीधुरा मंदिर के पास से बरामद किया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

कार खड़ी कर चाय पीने रुके थे शिक्षक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक बलवंत सिंह पंचेश्वर तिराहे के समीप सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर चाय पीने रुके थे। तभी मौके का फायदा उठाकर राजेंद्र कुमार नाम का युवक चुपके से कार में घुसा और तेजी से कार स्टार्ट कर भाग निकला। युवक की इस हरकत को देख आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

वाहन स्वामी बलवंत सिंह अधिकारी ने घटना की जानकारी यातायात पुलिस हेम मेहरा को दी। उन्होंने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन के लेकर भाग रहे युवक का पीछा किया।

युवक दोनों बच्चों को लड़ीधुरा मंदिर के समीप उतारक कर आगे निकल गया। पुलिस ने बच्चों को बरामद कर वर्दाखान से युवक को कार सहित पकड़ लिया। पुलिस टीम में एसआ हरीश पुरी ,हेड कांस्टेबल सुनील, संजय जोशी, प्रकाश सिंह बिष्ट, पवन कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​ थान सिंह बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई पद की शपथ

एसओ अशोक कुमार ने बताया कि युवक से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad