ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पथरी क्षेत्र में एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर के मुताबिक युवक पर दोस्तों से भी दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अंकित हत्याकांड – सपेरे के साथ भी माही ने बनाए थे शारीरिक संबंध, जांच रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

उत्तराखंड के पथरी क्षेत्र में एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, युवक पर दोस्तों से भी दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप

पुलिस के अनुसार पथरी क्षेत्र की एक बस्ती निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

आरोप है कि खेत में बुलाकर तीन आरोपितों ने दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे मे बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को किशोरी ने अपने परिजनों को रोते हुए आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

तब परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं, पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लालकुआं – दुष्कर्म समेत विभिन्न संगीन मामलों में लिप्त महिला को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad