ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं लक्सर पुलिस ने भैस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

हरिद्वार जिले के लक्सर में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने भाई ने इस मामले में लक्सर कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के भाई का आरोप है कि आरोपी उसकी बहन को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया, जहां उसने उसकी साथ गलत काम किया.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

पीड़िता के भाई ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक सेठपुर गांव का रहने वाला युवक उसकी नाबालिग बहन को चाय पिलाने के बहाने लक्सर के होटल में लेकर गया, जहां आरोपी ने नाबालिग की चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. होश में आने के बाद जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी.

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

परिनज तत्काल पीड़िता को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे, जहां पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad